फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंज बाजार में नाले पर किया अतिक्रमण ध्वस्त

विज्ञापन
सरधना। नगर के गंज बाजार क्षेत्र में जलभराव की समस्या को लेकर  पालिका ने मौके पर पहुंचकर अवैध अत
विज्ञापन
सरधना। नगर के गंज बाजार क्षेत्र में दीपक सिनेमा के पास लंबे समय से जारी जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका ने सख्त कार्रवाई की है। पालिका अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर नाले और सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हनीफ राणा ने जलभराव की समस्या को लेकर शिकायत की थी। पालिका टीम ने मौके पर जांच की और पाया कि नाले पर अतिक्रमण होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है। टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध भी जताया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में रखा। ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें