फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन मेडिकल स्टोर से दवाओं के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। ड्रग इंस्पेक्टर पीयूष कुमार शर्मा ने शनिवार को शाहजहांपुर में कई मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर जांच पड़ताल की और तीन मेडिकल स्टोर से विभिन्न दवाइयों के सैंपल लिए। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर पीयूष कुमार शर्मा ने बताया कि काफी समय से शाहजहांपुर में मेडिकल स्टोरों पर अनुबंधित दवाइयां बेचने के शिकायत मिल रही थी। इसके चलते शनिवार को महलवाला रोड पर स्थित ग्लोबल, न्यू भारत मेडिकल स्टोर और एनके मेडिकल स्टोर पर जांच पड़ताल की गई। इस दौरान तीनों मेडिकल स्टोरों से कुछ दवाइयों के भी सैंपल भी लिए गए। सभी दवाइयों की सील कर परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पीयूष कुमार शर्मा ने बताया कि सभी मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस सही पाए गए। बिना लाइसेंस दवाइयां बेचने की शिकायत फर्जी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें