फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ रोड से हटाया अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ रोड से हटाया अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग
विज्ञापन

मेरठ। व्यापारियों के विरोध के बीच सोमवार को गढ़ रोड के अतिक्रमण और अवैध होर्डिंगों को हटाया गया। साथ ही स्लैब तोड़कर नाले की भी सिल्ट निकाली गई। एसीएम चंद्रेश कुमार और सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह ने अभियान की समीक्षा के बाद फिर से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर निगम इन दिनों शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। हापुड़ रोड के अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद सोमवार को गढ़ रोड पर गांधी आश्रम से लेकर नई सड़क तक अतिक्रमण हटाया गया। एसीएम चंद्रेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पूर्वाह्न 11 बजे गांधी आश्रम से नगर निगम के प्रवर्तन दल ने अभियान शुरू किया तो व्यापारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे व्यापारी नेताओं विपुल सिंघल, सुधांशु महाराज और दलजीत सिंह ने विरोध करते हुए पहले अवैध होर्डिंगों को हटाने की मांग की। निगम टीम ने दर्जनों अवैध होर्डिंगों को हटाकर निगम स्टोर में भिजवा दिया। टीम ने दुकानों के सामने नाले पर बने पक्के स्लैब को तोड़ा और अस्थायी छज्जे हटाए। सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह ने बताया कि शाम 3:30 बजे तक चले अभियान में सड़क से खोखे, ठेले और रेहड़ी आदि के कब्जों को हटाया गया। इस दौरान प्रवर्तन दल अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान, शक्ति सिंह मलिक, अरुण कुमार खरखौदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें