फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ 25 हजार का इनामी जॉनसीना, कई मामलों में था वांछित

विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के लिसाड़ी गेट के शौकीन गार्डन में मंगलवार को मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश शुऐब उर्फ जॉनसीना को पैर में गोली जा लगी। पुलिस ने बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक कृष्णपाड़ा कोतवाली निवासी शुऐब व उसका दोस्त आलम लिसाड़ी गेट में कोई वारदात करने जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल ने चेकिंग शुरू कर दी।

इस दौरान शुऐब व आलम बाइक से पहुंचे तो पुलिस ने उनको रुकने को कहा। लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली शुऐब के पैर में लगी। सीओ ने बताया कि शुऐब शातिर अपराधी है।
विज्ञापन


वह हत्या, लूट व जानलेवा हमले के मामले में जेल जा चुका है। लूट के दौरान वह गोली चलाता है। उस पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी आलम को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें