फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: लूट कर भाग रहे बदमाश को जांबाज अफसर ने मारी गोली

Thu, 05 Apr 2018 01:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में मुंडाली-कौल रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश एक किसान से बाइक और नकदी लूटकर भाग रहे थे। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लगी। जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। 

विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक एसओ मुंडाली उपेंद्र मलिक चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना फ्लैश हुई कि दो बदमाशों ने मुंडाली-कौल रोड पर किसान कर्णसिंह से बाइक व नकदी लूट ली है। बाइक का नंबर भी फ्लैश किया था। जिस पर मुंडाली पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। सूचना पर किठौर, भावनपुर की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 15 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ पुलिस ने बदमाश को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश तसव्वर पुत्र तैमूर निवासी कायस्थ बढड़ा किठौर है। जिस पर लूट, डकैती, रंगदारी आदि के 18 मुकदमे दर्ज हैं। उसने अपने फरार साथी का नाम बताया है घायल बदमाश को मेडिकल अस्पताल भेजा गया। आरोपी से लूट की बाइक भी बरामद की गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें