फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किठौर पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश को मारी गोली, बाइक व तमंचा बरामद, साथी फरार 

Fri, 11 Jan 2019 03:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घायल बदमाश
विज्ञापन

मेरठ के किठौर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर पुलिस की पंद्रह हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं मौके से बाइक व तमंचा बरामद किया गया है। घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


किठौर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना पर सैफन चौकी क्षेत्र में घेरा बंदी की। इस दौरान पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश के पास से एक बाइक व एक तमंचा मिला है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी पंद्रह हजार का इनामी है और दो डकैतियों में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ में घायल बदमाश ललियाना निवासी आफताब पुत्र कलुआ है। वहीं उसका साथी हमजा निवासी सरधना मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें