इंस्पेक्टर ने बताया कि इन चारों बदमाशों पर थाना रतनपुरी, ककरौली और खतौली में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास के 34 मुकदमे दर्ज हैं। सोनू, पंकज व आदेश पर नौ-नौ मुकदमे, जबकि अरुण पर सात मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ टीम में इंस्पेक्टर भारद्वाज के अलावा एसएसआई योगेंद्र पंवार, एसआई कपिल देव, एसआई रईस खान, एसआई प्रेम सिंह, एसआई सुनील शर्मा, एसआई सुरेश कुमार व कांस्टेबिल सोजनवीर सिंह व विजय मावी शामिल रहे। उधर, पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने 28 मार्च की रात को 11 बजे गांव गोयला निवासी किसान जयवीर पुत्र राजबीर से उसका ट्रैक्टर सफेदा रोड पर लूट लिया था।
12वीं का छात्र है अरुण
गांव मैथना निवासी बदमाश अरुण कक्षा 12वीं का छात्र है। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर थाने पहुंचे पिता मोहनलाल ने बताया कि उसको जानकारी भी नहीं थी कि उसका पुत्र गलत संगत में बिगड़ कर बदमाश बन गया है। साथ में आए परिवार के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अरुण घर पर एक बाइक लेकर आया था। संभवत: वह चोरी की बाइक थी। उस बाइक को उसने दोस्तों को वापस कर दी थी। उनको पता नहीं चला कि वह बाइक चोरी की थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/