फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, डबल मर्डर में था आरोपी

Tue, 06 Feb 2018 09:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
50 हजार का इनामी बदमाश ढेर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वेस्ट यूपी में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। डबल मर्डर में आरोपी और पचास हजार के इनामी बदमाश विकास जाट को मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में दरोगा और एक सिपाही भी घायल हो गए है। 

विज्ञापन


बता दें कि मुठभेड़ में ढेर विकास जाट समेत तीन बदमाशों ने मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के गांव सोहरका में पिछले दिनों चश्मदीद गवाह मां-बेटे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। हत्या का वीडियो पूरे प्रदेश में वायरल हुआ था। विकास जाट पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा हुआ था, जबकि मुख्य आरोपी मांगे ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया था। डबल मर्डर केस में विकास जाट काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस भी उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग रहा था। मंगलवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद योगी पुलिस के जांबाज अफसरों ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। 

पढ़ें : योगी के इशारे पर मेरठ पुलिस का एनकाउंटर योग, देखिए मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाशों की लिस्ट
विज्ञापन


गौरतलब है कि यूपी के मुजफ्फरनगर में नोएडा एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को थाना मीरापुर क्षेत्र में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश इंद्रपाल को मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


मुठभेड़ में बदमाश की एक गोली एसटीएफ के दरोगा योगेंद्र सिंह के सीने में लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट होने की वजह से उनकी जान बच गई थी। मारे गए बदमाश पर दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, रुड़की हरिद्वार में लूट, हत्या और डकैती की वारदात के लगभग 29 मुकदमे दर्ज हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें