पूछताछ करने पर घायल बदमाश थाना क्षेत्र के ही गांव अंती निवासी 25 हजार का इनामी मोइन उर्फ मोनी उर्फ नईम उर्फ मोईनुद्दीन पुत्र हसीमुद्दीन उर्फ रिजयाजुद्दीन उर्फ हिसामुद्दीन निकला। उसने अपने फरार साथी का नाम गांव अंती निवासी फरजान पुत्र हनीफ व तीसरा अन्य बताया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटी गई बाइक, चोरी की कार, एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोका बरामद किए हैं।
मोइन पर 20 आपराधिक मुकदमे
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मोइन उर्फ मोनी पर दिल्ली, रुड़की व खतौली थानों में डकैती, लूट, चोरी, धोखाधड़ी आदि मामलों के 20 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। मोनी पर दिल्ली में 11 मुकदमे, रुड़क़ी में एक और खतौली में आठ मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। इसलिए इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फरार बदमाश फरजान पर छह मुकदमे दर्ज हैं। खतौली थाने में पांच तथा रुड़की थाने में एक मुकदमा दर्ज है। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार बदमाशों को पुलिस तलाश करने में जुट गई है।
बदमाश को पकड़ने वाली टीम
बदमाश मोइन उर्फ मोनी को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज, एसएसआई योगेंद्र पंवार, एसआई प्रेम सिंह, एसआई सुनील शर्मा, कांस्टेबिल सोहनवीर, मनीष कुमार, नफीसूद्दीन, मनीष त्यागी और सुमित कुमार शामिल रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/