सुधीर हत्याकांड में आरोपी है जयवीर
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 2012 में झिंझाना क्षेत्र के गांव छछरपुर निवासी सुधीर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। उसमें कई आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए थे, जबकि जयवीर उसी मामले में फरार चल रहा था। इसके चलते जयवीर पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था।
फरारी के दौरान पंजाब में छिपा रहा सूरजमल
2014 में पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद आरोपी सूरजमल अपने परिवार सहित पंजाब चला गया था। पुलिस पूछताछ में सूरजमल ने बताया कि वह पहले तो काफी समय तक अमृतसर में रहा। वहां मजदूरी करने लगा था। इसके बाद वह पंजाब के मोंगा में एक व्यक्ति के मकान पर नौकरी करता था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/