पुलिस के अनुसार सरसावा क्षेत्र के गांव सोराना में वर्ष 2012 में धर्मेंद्र ने पुलिस से बचने के लिए खुद को मरा साबित करने के लिए अपनी पत्नी कविता, अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। धर्मेंद्र ने उसे अपने कपड़े पहना दिए थे और वहां पर अपना मोबाइल भी डाल दिया था, लेकिन पोस्टमार्टम में उसकी पोल खुल गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र के अलावा उसकी पत्नी पर उस समय पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। तभी से वह फरार चल रहा था।
छह साल पूर्व पूरे परिवार ने छोड़ दिया था गांव
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार 25 हजार का इनामी धर्मेंद्र का पूरा परिवार ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा। उसके पिता पर भी चोरी के कई आरोपी रहे। 2012 में पूरे परिवार का नाम ही हत्या के अलावा कई घटनाओं में आ गया। जिसके बाद से ही पूरा परिवार गांव छोड़कर फरार हो गया। धर्मेंद्र का दूसरे भाई मुल्ला को भी लूट के मामले में नानौता पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार कुछ दिन यह परिवार गांव माजरा में रहा। पुलिस को पता चलने के बाद यह पूरा परिवार पंजाब चला गया और सिख बनकर पंजाब में रहता रहा। वहां पर धर्मेंद्र रविंद्र के नाम से रहता रहा, वहां उसने अपना आधार कार्ड भी बनवा लिया। सहारनपुर में सिरोना गांव में अपनी बहन के यहां आता जाता था। अभी धर्मेंद्र की पत्नी कविता फरार चल रही है। उस पर भी 25 हजार रुपये का इनाम बताया जा रहा है।
दस से अधिक मामले हैं दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए धर्मेंद्र उर्फ रविंद्र पर बड़गांव में चार, जनकपुरी में दो, छपार में तीन तथा सरसावा में एक मामला दर्ज है। इन दस मामलों में हत्या, लूट, गैंगस्टर के भी मामले शामिल हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/