फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बोले- स्कूल से कॉलेज तक देंगे मुफ्त शिक्षा

Fri, 13 Jul 2018 11:50 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा में सुधार किया जा रहा है। कॉलेजों में कक्षाएं अगस्त में शुरू हो पाती थीं। इस बार इन्हें 10 जुलाई से शुरू करा दिया गया है। तीन अन्य विश्वविद्यालयों में 16 जुलाई से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। हम कई जगहों पर ऐसी व्यवस्था बनाने जा रहे हैं, जहां पर स्कूल से कॉलेज तक निशुल्क शिक्षा दी जा सके। ये बात चौधरी चरण सिंह विवि में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कही। 

विज्ञापन


कैंपस में बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने स्वामी विवेकानंद और शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का लोकार्पण किया। सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने के बाद दोनों अतिथियों ने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया। 

राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि आज विवि में स्वामी विवेकानंद और शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा के लोकार्पण के साथ सौर ऊर्जा प्लांट का शुभारंभ होना त्रिवेणी संगम की तरह है। ऐसा मौका बहुत कम आता है। स्वामी विवेकानंद की देश ही नहीं विश्व में ख्याति है। इस कारण संयुक्त राष्ट्र ने उनकी जयंती 12 जनवरी को पूरे विश्व में युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। राज्यपाल ने कहा कि हमने सभी विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में भारतीय वेशभूषा को लागू कराया, जो छात्रों को उनकी संस्कृति की याद दिलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विवि में होगा सेमेस्टर सिस्टम

राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने उच्च शिक्षा को नया आयाम दिया है। 14 कॉलेजों में शोध पीठ स्थापित की गई है। कॉलेजों में कोर्स समय से पूरा कराए जाने के लिए शैक्षिक पंचांग को पूरी तरह से लागू कराया जा रहा है। कुछ विश्वविद्यालयों में सभी पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर सिस्टम लागू कर दिया गया है। बाकी जगहों पर भी इसकी तैयारी है। उन्होंने कहा कि हम ऐसा प्रयास कर रहे हैं कि कुछ जगहों पर केजी से पीजी तक  उच्च गुणवत्ता परक निशुल्क शिक्षा दे सकें। इस पर तेजी से काम चल रहा है। 

एक साल में खोले 185 स्कूल
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जहां पिछली सरकारों ने 15 साल में 48 विद्यालय खोले थे वहीं, हमारी सरकार ने एक साल में ही 185 स्कूल खोल दिए हैं। शिक्षकों के 5696 नए पद सृजित किए गए हैं, जिन्हें जल्दी ही भर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में भी रिक्त शिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। जब तक भर्ती न हो तब तक रिटायर शिक्षकों को रखने के लिए कहा गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें