फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसर ने 70 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली

Mon, 09 Apr 2018 02:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़, बदमाश को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। यहां देर रात पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जांबाज अफसर ने 70 हजार के इनामी बदमाश को गोली और...

विज्ञापन


घटना यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद की है। शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को दबोचा लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से 70 हजार का इनामी बदमाश फरमान घायल हो गया। बदमाशों का पीछा करते समय एक कांस्टेबल भी घायल हुआ। पकड़े गए इनामी बदमाश की हरियाणा, पंजाब और स्थानीय पुलिस को काफी समय से तलाश थी। पुलिस ने बाइक, तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं।

सिटी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे शामली चौकी इंचार्ज एसआई विनय शर्मा काली नदी पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए, जिनमें से पीछे बैठे युवक ने चेहरा ढक रखा था। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकना चाहा, तो वे शामली रोड की ओर फरार हो गए। वायरलेस सेट से सूचना दी गई। 
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 15 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना मोड़ पर बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए शाहपुर रोड ओर भागे। उधर, से वहलना चौकी प्रभारी राधेश्याम टीम के साथ आ गए। घेराबंदी होने पर बदमाश बाइक छोड़ कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भाग खड़े हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश फरमान पुत्र इस्लाम निवासी बघरा हाल निवासी किदवईनगर पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया, जबकि दूसरे बदमाश शामली के बनत निवासी हासिम पुत्र अनीस को भी पुलिस ने ईंख के खेत में घुसते हुए पकड़ लिया। 

बदमाशों का पीछा करते हुए कांस्टेबल मुनेंद्र भी घायल हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया भी पहुंचे ओर बदमाशों से पूछताछ की। घायल फरार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि हासिम को जेल भेज दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें