फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: पुलिस अधिकारियों ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, दूसरा फरार

Wed, 03 Oct 2018 10:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जांबाज पुलिस अधिकारियों ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली मारी। हालांकि मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया।

विज्ञापन


मीरापुर पुलिस ने कासमपुरा के जंगल में हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश आस मोहम्मद के पैर में गोली लगी है, जबकि एक सिपाही भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। हत्थे चढ़े बदमाश पर हत्या, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास के करीब 14 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि मीरापुर एसओ मनोज चौधरी, एसआई यूनुस खान, योगेश कुमार बुधवार देर शाम को बीआईटी क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। ककरौली-मीरापुर मार्ग पर बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने पास आने पर रोकने का प्रयास किया, तो बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायर कर भाग खड़े हुए। बदमाश की गोली सिपाही प्रवीण कसाना के हाथ में लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। बदमाश बाइक को छोड़ कर भागे। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे के कारण फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा, तीन खोखे, एक कारतूस और बाइक बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पूछताछ करने पर बदमाश ने अपना नाम आस मोहम्मद उर्फ आसू उर्फ भूरा पुत्र यामीन निवासी मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन बताया। एसपी ने बताया कि पकड़े गया बदमाश 25 हजार का इनामी है। विगत माह सिविल लाइन क्षेत्र में एक कारोबारी से हुई लूट की घटना में वह वांछित चल रहा था, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आस मोहम्मद पर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास के 14 मुकदमे दर्ज हैं। सिविल लाइन क्षेत्र की एक अन्य वारदात में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। फरार हुए उसके साथी की तलाश में पुलिस लगी हुई है। घायलों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें