फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मुठभेड़ में पकड़े गए सरताज हत्याकांड के चार आरोपी, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Thu, 20 Nov 2025 12:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सरताज हत्याकांड के चार आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। जुल्फे उर्फ जुल्फिकार के पैर में गोली लगी है, जिस पर 58 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से तमंचा और मोटरसाइकिल भी बरामद की।

विज्ञापन
मेरठ में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंडाली पुलिस ने गुरुवार सुबह सरताज हत्याकांड के चार आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में जुल्फे उर्फ जुल्फिकार के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर 58 मुकदमे दर्ज हैं।

सरताज का शव पिछले महीने मिला था

विज्ञापन

एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि पिछले महीने गांव जिसौरा निवासी सरताज की हत्या कर दी गई थी। उसका शव हापुड़ जिले में मिला था। मामले की जांच में आरोपी लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 20 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

चेकिंग के दौरान बदमाशों ने खोली फायरिंग
गुरुवार सुबह पुलिस संयुक्त चेकिंग कर रही थी, तभी काला आम चौराहे की तरफ से एक बाइक आती दिखी। रोकने का इशारा करने पर बाइक सवार भागने लगे। पीछा करने पर जंगल के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में जुल्फे उर्फ जुल्फिकार घायल हो गया और अन्य आरोपी दबोच लिए गए।

घायल बदमाश से तमंचा और बाइक बरामद
पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो बाइक बरामद की।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी
– जुल्फे उर्फ जुल्फिकार पुत्र अजहर, निवासी जिसौरा (घायल)
– रोहिल पुत्र जाफर, निवासी जिसौरा
– कपिल पुत्र नरेंद्र सिंह, निवासी अटौला
– मनोज पुत्र रामपाल, निवासी अटौला

कब और कैसे हुई थी हत्या
5 अक्टूबर को आरोपियों ने मिलकर सरताज को ग्राम शरीफपुर (थाना सिम्भावली, हापुड़) के जंगल में ले जाकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई की तहरीर पर 15 अक्टूबर को मुंडाली थाने में रोहिल सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें