फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter in Meerut: सरधना में बदमाशों और पुलिस के बीच चली गोलियां, मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी घायल

Sat, 04 Mar 2023 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना थानाक्षेत्र के गांव नंगला रोड पर शुक्रवार देर थाना पुलिस की 15 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने ईनामी बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस बदमाश से पूछताछ में जुटी हुई थी। बदमाश ने सरधना क्षेत्र में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। जिस पर सरधना व मुजफ्फरनगर के आठ मुकदमें दर्ज है।

विज्ञापन


नंगला आर्डर रोड पर शुक्रवार की देर शाम लूट की फिराक में खड़े बदमाश की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख आरोपी बदमाश जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी में रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो एक गोली बदमाश के पैर में लग गई। पुलिस ने उसे धर दबोचा।

यह भी पढ़ें: ममता शर्मशार: नौ माह दर्द सहा, पैदा होते ही जुदा किया, डंपिंग ग्राउंड में बैग में तड़पती मिली 12 घंटे की मासूम
विज्ञापन


उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस व बिना नम्बर की पैशन बाइक बरामद की है। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम मलकीत उर्फ अलकित पुत्र सुकेन्द्र निवासी अटेरना बताया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि मलतीक काफी शातिर किस्म का 15 हजार का ईनामी बदमाश है। उस पर सरधना थाने के अलावा मुजफ्फरनगर में लूट के करीब 11 मुकदमें दर्ज हैं। लंबे समय से वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन


पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले मंढियाई के निकट हुई बाइक लूट की घटना को भी इसी ने अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि मलकीत के गैंग में एक दर्जन सदस्य हैं। जिनके बाद में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरोपी बदमाश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि क्षेत्र में उन्होंने कई लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें