मेरठ में दिल्ली रोड से सटे नूरनगर रोड पर सरस्वती लोक के पास मंगलवार को क्राइम ब्रांच व ब्रह्मपुरी पुलिस की एक लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में लुटेरे के पैर में पुलिस की गोली लग गई। घायल लुटेरे को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के पास एक तमंचा बरामद हुआ है।
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी बृजेश शर्मा के मुताबिक नूरनगर रोड पर एक युवक की मौत के मामले में जांच कर पुलिस लौट रही थी। तभी सरस्वती लोक के पास आश्रम के सामने बाइक सवार एक बदमाश ने महिला से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो पुलिस ने बदमाश की बाइक के पीछे जीप दौड़ा दी। वायरल सेट पर सूचना फ्लैश हुई तो क्राइम ब्रांच टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को घेरने का प्रयास किया तो उसने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली आरोपी के पैर में लगी। जिसके बाद वह गिर गया।