फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: गौ- तस्करों ने एसओ पर की फायरिंग, जांबाज अफसरों ने दोनों को मारी गोली

Sat, 08 Dec 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गौ-तस्करों एवं पुलिस में मुठभेड़ हो गई। बाइक से भाग रहे गौ-तस्करों ने एसओ मुंडाली रितेश कुमार पर फायरिंग कर दी। इस इस बीच पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों बाइक छोड़कर जंगल में भागने लगे।

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में दोनों गौ-तस्कर घायल हो गये। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों के पास से दो तमंचे, और पशु काटने के तीन छुरे व एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

2 of 5
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि रात में एसओ मुंडाली रितेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मुंडाली क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक जो गोकशी करते हैं। वे गांव जिसोरी की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर अजराड़ा के जंगल मे गोकशी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मुठभेड़ सथल पर बदमाशों की तलाश करती पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मुंडाली पुलिस ने अजराडा तिराहे के पास सामने से आ रही बाइक को रोकने के लिए इशारा किया, तो बाइक रोकने के बजाय पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया, जिसमें एसओ मुंडाली बाल बाल बचे।

करीब 250 मीटर दूर बाइक छोड़कर दोनों ही पैदल भाग निकले। जैसे ही दोनों युवकों ने ईख के खेत में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने भी जवाबी फायर किया, जिसमें  दोनों युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गये। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। रात में एसपी देहात और सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

4 of 5
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात ने बताया कि घायलों ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों सगे भाई हैं और गोकशी की घटना में फरार चल रहे हैं। दोनों के खिलाफ भावनपुर थाने से पांच पांच हजार का इनाम भी था।

घायल इमामुद्दीन उसका भाई आजार उर्फ अजाज पुत्र जबरदीन निवासी जेई थाना भावनपुर है। दोनों के खिलाफ भावनपुर में 23 मामले दर्ज हैं।  जिनमें 17 मामले सिर्फ गोवध अधिनियम की धारा में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी देहात राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात ने बताया कि एक साल पहले एक सपा कार्यकर्ता के घर जेई गांव में शादी समारोह का कार्यक्रम था। लड़की की बारात आने से पहले ही जेई गांव में आधा दर्जन से अधिक गोवंश का कटान किया था जबकि पुलिस ने मौके से नौ गायों को बचा लिया था। दोनों का पिता भी गोकशी में जेल जा चुका है। दोनों भाई गोकशी में पहले भी जेल जा चुके हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें