फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी अस्पतालों पर सरकार हर साल अरबों रुपये खर्च करती है। मोटी तनख्वाह लेने वाले डॉक्टर और कर्मचारी रखे जाते हैं, लेकिन मरीजों का इन अस्पतालों में पूरा इलाज और एंबुलेंस जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में लापरवाही की ऐसी ही हकीकत सामने आई कि हर कोई अवाक नजरों से देखता रह गया।