फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: जांबाज पुलिस अफसरों ने 50 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, भारी मात्रा में कारतूस बरामद

Sat, 20 Oct 2018 08:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। बिजनौर में चांदपुर पुलिस, स्वाट सर्विलांस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जांबाज अफसरों ने 50 और 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली मारी। जबकि मुठभेड़ में स्वाट टीम के सिपाही अरविंद भी गोली लगने से घायल हुए। 

विज्ञापन


बता दें कि जलीलपुर क्षेत्र के सुजातपुर खादर उर्फ खद्दन के जंगल में बदमाशों के साथ टीम की यह मुठभेड़ हुई। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कोतवाली क्षेत्र के रामबाग घेर निवासी 50 हजार के इनामी बदमाश शुभम और हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव कुम्हारपुरा निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश मोहित ने जिले की पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। दोनों बदमाश लूट की ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने दोनों को दबोचने के लिए कई बार जाल बिछाया। पर वे हाथ नहीं आए। शनिवार की शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली की शुभम अपने साथी मोहित के साथ चांदपुर क्षेत्र के जलीलपुर इलाके में सुजातपुर खादर उर्फ खद्दन के जंगल में छिपा है। 
विज्ञापन


चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र सिंह, स्वाट टीम के प्रभारी सतेंद्र भड़ाना, दरोगा राजीव सिंह और सर्विलांस टीम प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने अपनी टीम के साथ सुजातपुर खादर उर्फ खद्दन के जंगल की घेराबंदी की। जंगल में छिपे दोनों बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में शुभम व उसका साथी मोहित घायल हो गए। स्वाट टीम के सिपाही अरविंद के भी कंधे में गोली लगी। दोनों बदमाशों के पास से तीन तमंचे, बड़ी तादाद में कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाशों के पास एक बैग भी मिला है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें