मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर में बृहस्पतिवार शाम दवा व्यापारी प्रवीण शर्मा के आवास पर असामाजिक तत्वों ने शराब की खाली बोतल फेंक दी। पीड़ित ने दूसरे समुदाय के लोगों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
खैरनगर निवासी प्रवीण की घर के नजदीक ही दवा की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम किसी ने उनके घर में शराब की खाली बोतल फेंंक दी। इसके बाद पथराव कर दिया। परिवार के सदस्यों ने बोतलें और पत्थर घर में गिरते देख कमरों में घुसकर अपनी जान बचाई। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के लोग छतों पर बैठकर शराब पीते हैं। खाली बोतलें और पत्थर घरों में फेंकते हैं। इससे क्षेत्र का माहौल कभी भी खराब हो सकता है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद