मेरठ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की छठी वर्षगांठ के अवसर पर आरजी पीजी कॉलेज में बुधवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारतीय शिक्षा को कौशल और नवाचार केंद्रित बना रही है। कृष्ण कांत शर्मा ने नीति के मूल उद्देश्यों, परिणाम-आधारित शिक्षा और शिक्षक की बदलती भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने आलोचनात्मक चिंतन, उद्यमिता और व्यावहारिक दक्षताओं के विकास को आवश्यक बताया।
प्रथम तकनीकी सत्र में राकेश राणा ने अनुभवात्मक अधिगम, इंटर्नशिप और बहुविषयक शिक्षा की उपयोगिता समझाई। कॉलेज ने मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) के तहत एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) के संचालन के लिए किया गया है। यह एमओयू बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (उत्तरी क्षेत्र), कानपुर के साथ हुआ है। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक के नेतृत्व में यह समझौता संपन्न हुआ। संवाद