फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संघ शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन में देशभक्ति और संस्कृति पर जोर

विज्ञापन
सरधना। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम शिव मंदिर गंज बाजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम शिव मंदिर गंज बाजार में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक विनीत कौशल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर चर्चा की।
उन्होंने स्वामी विवेकानंद के भारत माता के पूजन के संकल्प, डॉ. हेडगेवार द्वारा 1925 में आरएसएस की स्थापना और उनके अनुयायियों द्वारा देश के लिए किए गए बलिदानों पर प्रकाश डाला। ऐतिहासिक नायकों में महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, वीर हकीकत राय, गुरु तेगबहादुर, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह के योगदान को याद करते हुए आज के युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नंगली तीर्थ के महामंडलेश्वर प्रेमानंद महाराज ने नियमित शाखा लगाने वाले स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। उन्होंने गोमाता की सेवा और जातियों से ऊपर उठकर राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया। संत शाश्वतानंद महाराज ने हम दो हमारे चार का नारा देते हुए देश विरोधियों और धर्मांतरण के प्रयासों के खिलाफ सजग रहने की प्रेरणा दी। संघ के जिला कार्यवाह संजय ने संघ के पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता डॉ. ओमकार पुंडीर व संचालन संजीत शर्मा ने किया। जिला प्रचारक दीपक, नगर खंड प्रचारक उदय, अजय सोम, आलोक जैन, संजय सोनी, रामभूल जैन, सतेंद्र जैन, महिपाल वाल्मीकि, साहिल, अर्जुन राणा, अनिल चौधरी, अभिनव राजकुमार, शिवकुमार, लोकेश, संतराम सैनी, डॉ. डीपी बागड़ी, रविंद्र जैन, प्रियंक अत्रेय, दीपक शर्मा, उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें