फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू इंडिया की सभा में संगठन विस्तार पर जोर

विज्ञापन
सरधना। खिर्वा जलालपुर गांव में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन इंडिया की सभा आयोजित की गई। स
विज्ञापन
सरधना। खिर्वा जलालपुर गांव में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन इंडिया की सभा आयोजित की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह और अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष डॉ. साकिब सईद ने भाग लिया। शाह अब्बास जैदी को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व ग्राम प्रधान इरफान कुरैशी को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह ने शाह अब्बास जैदी को मनोनयन पत्र सौंपकर संगठन और समाज हित में कार्य करने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने के प्रयासों से बचने की जरूरत है। लोगों से आपसी एकता और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि संगठित होकर ही समाज के विकास को गति दी जा सकती है। सभा में बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर भी जोर दिया गया। सपा नेता नदीम चौहान ने शाह अब्बास जैदी को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई दी। इस मौके पर आरुज जैदी, रामपाल प्रधान, इस्लाम अंसारी, डॉ. गुलबशर, इरतीजा हुसैन, कामिल हुसैन, तुफैल अब्बास, तंजीम हैदर, संजू पाल, एजाज खान, लियाकत, प्रधान अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें