सरधना। गांव छुर में रालोद का सामाजिक समरसता सम्मेलन में शामिल संजय रसूलपुर व पदाधिकारी। संवाद
सरधना। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव छुर में शनिवार शाम राष्ट्रीय लोकदल ने सामाजिक समरसता सम्मेलन किया। रालोद नेता संजय रसूलपुर के नेतृत्व में हुए इस सम्मेलन में सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने समाज में समानता और सौहार्द के लिए भेदभाव दूर करने को आवश्यक बताया।
संजय रसूलपुर ने कहा कि रालोद की राजनीति किसान, मजदूर, गरीब और वंचित वर्गों के हितों को आवाज देती है। यह समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच पर आधारित है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह की विचारधारा का उल्लेख किया। संजय ने बताया कि गांव, किसान और ग्रामीण समाज की मजबूती देश के विकास से जुड़ी है। उन्होंने सामाजिक एकता का संदेश देने पर जोर दिया। सम्मेलन में रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक, जिलाध्यक्ष अनिकेत त्यागी, एससी-एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।