फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एलाईट क्रिकेट एकेडमी ने लीग मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
- 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला गया मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईआईटी क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को सीनियर वर्ग के दो लीग मैच खेले गए। इसमें एलाईट क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की। पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स की टीम ने 18.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। इसमें अर्नव ने 42, अरहान ने 40, हमजा ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पार्थ ने पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलाईट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर से नितिन ने 45, अखिल ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में शिव व अरहान ने एक-एक विकेट लिया।
दूसरे मैच में एलाईट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। इसमें विशब ने 56, विनय ने 45, समर्थ ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हिमांशु ने दो, अभय ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.3 ओवर में टीम 190 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अर्नव ने 44, अभिजीत ने 43, हिमांशु ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में पार्थ ने तीन, आरिश ने तीन व विनय ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन सचिव एवं क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को सब जूनियर वर्ग में फाइनल मैच खेला जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें