फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वयं सेवक संघ की 100 वर्षों की उपलब्धि बताई

Sat, 27 Jun 2026 08:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। पद्मावती उमेश चंद सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन जिला कार्यवाह कमल प्रताप ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने संघ के विविध आनुषंगिक संगठनों द्वारा शिक्षा, सेवा, संस्कार, ग्राम विकास, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में आचार्य अनुष्का ने शिशु वाटिका के 14 कार्यक्रम विषय पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये सभी कार्यक्रम बालकों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी आचार्यों को इन कार्यक्रमों को प्रभावी एवं आनंददायक ढंग से कक्षा में लागू करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें