फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राजगढ़ वन रेंज के निकट भागूवाला में धान के खेत में फंसा हाथी

विज्ञापन
भागूवाला में दलदल में फंसे हाथी होन निकालते वनकर्मी।
विज्ञापन
भागूवाला/नजीबाबाद (बिजनौर)। राजगढ़ वन रेंज के निकट भागूवाला के खेत की दलदल में एक हाथी फंसने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने दिनभर दलदल में फंसे हाथी निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

राजगढ़ वन रेंज से निकलकर एक हाथी भागूवाला निवासी किसान प्रकाश के धान के खेत की दलदल में फंस गया। खेतों की रखवाली कर रहे छोटू ने बृहस्पतिवार की तड़के करीब चार बजे हाथी के चिंघाड़ने की आवाज सुनी तो उसके होश उड़ गए। खेत के नजदीक गया तो उसे धान के खेत में एक हाथी फंसा हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को खेत में हाथी फंसने की सूचना दी।

सूचना पर बिजनौर वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष पांडेय, एसडीओ राजीव कुमार सहित राजगढ़ वन क्षेत्र के रेंजर प्रिंस कुमार, साहनपुर वन क्षेत्र के राजेश कुमार, कौड़िया वन क्षेत्र से रेंजर राम मुसाफिर वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर हाथी को दलदल से निकालने का प्रयास किया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद भी हाथी नहीं निकला। इसके बाद वन विभाग की टीम ने जेसीबी और ट्रैक्टर मंगाया, लेकिन भारी जलभराव और दलदल के कारण ट्रैक्टर और जेसीबी भी फंस गए। घंटों हाथी के खेत में फंसे रहने की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मचा रहा। रेंजर प्रिंस कुमार ने बताया कि नर हाथी की आयु करीब 15 वर्ष है। हाथी का एक दांत है।
विज्ञापन

- गन्ने की फसल खाने जा रहा था हाथी
- हाथी धान के जिस खेत में फंसा, उससे महज 25 मीटर दूर गन्ने का खेत है। वन अधिकारियों का कहना है कि संभवत: हाथी गन्ने के खेत में जा रहा होगा। रास्ते में धान का खेत होने से वह दलदल में फंस गया।
- 200 मीटर दूर चिंघाड़ते रहे दो हाथी
- भागूवाला में फंसे हाथी का आवाज सुनकर 200 मीटर दूर राजगढ़ रेंज के वन आरक्षित क्षेत्र में दो हाथी चिंघाड़ते रहे। किसानों का कहना था कि खेतों में अक्सर तीन हाथी ही दिखाई देते हैं। वहीं हाथी को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों का तांता लगा रहा। 300 से अधिक लोग घटनास्थल पर मौजूद रहे।
- हाथी को निकालने के प्रयास में चार किसानों की फसल नष्ट
- भागूवाला में धान के खेत में फंसे हाथी को निकालने के प्रयास में चार किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। खेत तक रास्ता नहीं होने से जेसीबी और ट्रैक्टर किसान दिलशाद, किरण, गिरिराज, देशराज के खेतों से होकर गुजरे। जिससे किसानों की धान की फसल नष्ट हो गई।
- 16 घंटे बाद निकाला हाथी दूसरे खेत में फंसा

वन विभाग के अधिकारियों ने 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को खेत में बन चुके दलदल से बाहर निकाला। लेकिन कुछ देर हाथी खड़े होने की स्थिति में हुआ तो पास ही स्थित दूसरे खेत में जाकर फिर फंस गया। बताया जा रहा है कि उस खेत में भी कीचड़ हो रही है। वन विभाग की टीम ने तत्काल हाथी को ग्लूकोस और एंटी वायरस खुराक पशु चिकित्साधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराई।
रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व कर रहे डीएफओ आशुतोष पांडेय, एसडीओ राजीव कुमार और वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। वन विभाग के कर्मचारियों को एक ओर जहां हाथी के सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास तक भेजने की चिंता सता रही है, वहीं उसके साथी जंगली हाथियों की जंगल से बीच-बीच में उठने वाली चिंघाड़ने की आवाज वन कर्मियों को रात के अंधेरे में हाथियों के हमले की आशंका से भयभीत कर रही है। वन विभाग की टीम ट्रैक्टर से गन्ने के खेत की दलदल से बाहर निकालने में जुटे हैं।

भागूवाला में दलदल में फंसे हाथी होन निकालते वनकर्मी।

भागूवाला में दलदल में फंसे हाथी होन निकालते वनकर्मी।

भागूवाला में दलदल में फंसे हाथी होन निकालते वनकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें