फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी फिर सीना जोरी: शामली में ऊर्जा निगम की टीम पर लाठी-डंडों से हमला, कर्मियों ने भागकर जान बचाई

Wed, 09 Oct 2024 03:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद में बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की टीम को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर दाैड़ा लिया। हमले में दो बिजलीकर्मी घायल हुए हैं। वहीं अन्य कर्मियों ने जैसे तैसे भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की टीम को ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर लाठी डंडों और लात घूंसों से मारपीट कर दी, जिसमें ऊर्जा निगम के दो अवर अभियंता सहित लाइनमैन घायल हो गए तथा उनके मोबाइल सहित आदि सामान भी मौके पर ही गिर गए।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। अभियंता की ओर से सात लोगों के खिलाफ नामजद तथा 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। स्थानीय पुलिस ने गांव में छापेमारी कर कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सवेरे ऊर्जा निगम की टीम झिंझाना क्षेत्र के गांव रोटन में बिजली चोरी की चेकिंग के लिए गई थी। अवर अभियंता रवींद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे ऊर्जा निगम की से उपखंड अधिकारी रवि कुमार, अवर अभियंता प्रेम सिंह, साबिर, दीपक, संजय संविदाकर्मी के साथ पदाधिकारी के आदेश पर विद्युत चोरी चेकिंग के लिए गांव रोटन में गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान वासिल पुत्र मेहंदी हसन तथा तसव्वर पुत्र खुर्शीद के यहां बिजली चोरी करते पकड़ी गई तो इन्होंने शोर मचाकर गांव के मुरसलीन, सलीम, असलम, शमशाद, इमरान तथा 8 से 10 अज्ञात लोगों को मौके पर बुला लिया। उक्त सभी लोगों ने लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले पर अवर अभियंता प्रेम सिंह तथा रविंद्र कुमार व लाइनमैन दीपक कुमार तथा चालक सत्येंद्र को गंभीर चोटें आईं।

इस मारपीट में चालक सत्येंद्र वह लाइनमैन का मोबाइल भी मौके पर गिर गया तथा अवर अभियंता प्रेम सिंह की जेब से पांच हजार रूपये भी मौके पर ही गायब हो गए। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मारपीट में अवर अभियंता प्रेम सिंह के कपड़े भी फट गए। बताया गया कि उपद्रवियों ने सरकारी दस्तावेज भी फाड़ डाले। वहीं गांव में दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी।

अवर अभियंता रविंद्र सिंह ने गांव निवासी वासिल पुत्र मेहंदी हसन, मुरसलीन पुत्र सलीम, सलीम पुत्र जिंदा, तसव्वर पुत्र खुर्शीद, असलम पुत्र जिंदा, शमशाद पुत्र सलीम, इमरान पुत्र अली हसन तथा 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव में छापेमारी शुरू कर दी है तथा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें