फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बकाया वसूली के लिए गई विद्युत टीम को पीटा, भागकर जान बचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव पोहल्ली में बिजली बिलों का बकाया वसूलने के लिए गई विद्युत टीम के साथ कुछ ग्रामीणों ने अभद्रता और मारपीट कर दी। टीम के सदस्यों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। विद्युत निगम के अवर अभियंता अनंत कुमार ने सरधना थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिजलीघर बटजेवरा के अवर अभियंता अनंत कुमार के मुताबिक सोमवार शाम विभागीय स्टाफ के साथ गांव पोहल्ली में बिजली बकाया बिल वसूलने के लिए गई थी। गांव में पहुंचकर ग्रामीण सुरेंद्र पाल को 38 हजार रुपये बकाया चुकाने के लिए कहा गया। ऐसा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई। आरोप है कि इस उपभोक्ता सहित अन्य ग्रामीणों ने उनके साथ अभद्रता कर दी।
अवर अभियंता के अनुसार ग्रामीणों ने टीम के सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए और उनके साथ मारपीट की। विवाद और हंगामा बढ़ता देख अभियंता टीम के साथ लौट गए। घटना की तहरीर के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें