मेरठ..कंवलजीत..मेरठ महोत्सव के दौरान क्रिकेट खेलते खिलाडी....संवाद
- फोटो : udhampur
मेरठ। मेरठ महोत्सव के तहत भामाशाह क्रिकेट मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तीन मैच खेले गए। इसमें सीएसएसएस, आईआईएमटी और डीडीयूएमसी ने अपने मैच जीते।
पहले मैच में सीएसएसएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरजी रायनोस ने 9 विकेट खोकर 71 रन ही बनाए। दूसरे मैच में वीसी वैयकिंग्स ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईआईएमटी की टीम ने 6 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आईआईएमटी ने 4 विकेट से मैच जीता। तीसरे मैच में आरजी रायनोस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीडीयूएमसी ने 8.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आज बुधवार को टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल ओर फाइनल मैच खेला जाएगा। ब्यूरो
मेरठ..कंवलजीत..मेरठ महोत्सव के दौरान क्रिकेट खेलते खिलाडी....संवाद- फोटो : udhampur