मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण आज मंगलवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता आरए कुशवाह ने बताया आज क्षेत्र रंगोली उपकेंद्र के सम्राट फीडर, वैशाली कॉलोनी सी ब्लॉक, फूलबाग गली नं 8 से 14, नेहरूनगर गली नंबर 7 से 10 की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। हापुड़ रोड चौड़ीकरण के चलते इंद्रलोक, सीवेज पंप क्षेत्र में सुबह 10 से 2 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं, मुख्य अभियंता जोन-2 यदुनाथ राम ने सोमवार को सरधना क्षेत्र में पहुंचकर तहसील कार्यालय में बिजली अधिकारियों और लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के अधिकारियों को आंधी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुए पोल व ट्रांसफार्मर संबंधित बचे हुए कार्य जल्द से जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बिजली अधिकारियों को अन्य समस्याओं का निस्तारण करने को भी कहा। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की कि वह बिजली संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए 1912 पर फोन कर जानकारी दें।