फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ पश्चिमांचल में 931 करोड़ से सदृढ़ होगी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजनेस प्लान के कार्यों को सरकार की ओर से दी गई स्वीकृति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एमडी पीवीवीएनएल ईशा दुहन ने पश्चिमांचल के 14 जिलों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़, प्रभावी और उपभोक्ता केंद्रीय बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिजनेस प्लान तैयार कराया है। बिजनेस प्लान के 931.43 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जाएगी। जिसमें उपकेंद्रों-ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि, बिजली सुदृढीकरण, ओवरहेड लाइनों को भूमिगत किए जाने, ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन, नए बिजलीघरों का निर्माण तथा पुराने उपकरणों का आधुनिकीकरण शामिल है।
विज्ञापन

एमडी ईशा दुहन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बिजनेस प्लान में नोएडा, सहारनपुर, मुरादाबाद एवं गजरौला क्षेत्र में सात नए बिजलीघरों का निर्माण प्रस्तावित किया। उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि, अंडरग्राउंड एवं ओवर हेड लाइनों का निर्माण, बाइफरकेशन कार्य होंगे। 33 केवी एवं 11केवी लाइनों का सुदृढीकरण, जर्जर तार, एबी केबल, पोल बदलने तथा गार्डिंग, अर्थिंग कार्य होंगे। नोएडा मे दुरयाई और शाहबेरी नए बिजलीघरों का निर्माण, जिससे ट्रिपिंग और ओवरलोड से राहत मिलेगी। सहारनपुर में 33/11 केवी चिलकाना-2 उपकेंद्र का निर्माण होगा। मुरादाबाद में सीतापुरी-2 एवं ताजपुर माफी में नए उपकेंद्र बनाकर पुराने अतिभारित उपकेंद्रों से भार हटाया जाएगा। गजरौला (अमरोहा) में 33/11 केवी धामपुर टाउन और 33/11 केवी अहमदयार खान में उपकेंद्र निर्माण कराया जाएगा। एमडी ने कहा कि इन कार्यों के क्रियान्वयन से विद्युत व्यवस्था सुदृढ होगी किसानों, घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास को बल मिलेगा। बिजली लाइनों एवं ट्रासफार्मरों के लोड वहन करने की क्षमता बढ़ेगी। ट्रिपिंग, फाल्ट जैसी समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा। ओवर लोड एवं लो वोल्टेज की समस्या का निदान होगा। नये बिजली कनेक्शन विशेषकर गावों मे देना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें