फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना में चार घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप, गर्मी से बिलबिलाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना में चार घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप, गर्मी से बिलबिलाए लोग
विज्ञापन

मवाना। जुलाई माह के प्रारंभ से ही पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शुक्रवार को फाल्ट के चलते हस्तिनापुर रोड स्थित बिजलीघर से सप्लाई वाले क्षेत्रों में फाल्ट के चलते लगभग चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। लोगों ने दोपहर के बाद आपूर्ति सुचारु होने पर राहत की सांस ली।
जुलाई माह से प्रारंभ से ही प्रचंड गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगता है आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय नगर के बाजार व सड़कें सूनी हो जाती हैं।
विज्ञापन

रही सही कसर बिजली आपूर्ति ने पूरी कर दी। जैसे-जैसे भीषण गर्मी में बिजली की डिमांड बढ़ रही है, उसी गति से फाल्ट भी होने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को फाल्ट के चलते हस्तिनापुर रोड स्थित बिजली घर से आपूर्ति होने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से 2 बजे तक ठप रही। जिससे लोगों के कूलर, एसी बंद पड़ गए। दोपहर 2 बजे के बाद आपूर्ति सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
जेई बाबूलाल ने बताया कि बिजलीघर पर फाल्ट हो गया था। उसे ठीक कर आपूर्ति चालू की तो तहसील के पास रखे ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया। जिसे ठीक कराकर आपूर्ति चालू कराई गई।
खरखौदा के चार गांवों को 30 घंटे नहीं मिली बिजली
खरखौदा। क्षेत्र के गांव कैली में एक निजी कंपनी द्वारा 5जी की केबल की अंडरग्राउंड लाइन डालने के दौरान हाईटेंशन लाइन का केबल कट गया। विद्युत विभाग के प्रयास के बाद चार गांवों की विद्युत आपूर्ति 30 घंटे बाद बहाल हुई। विद्युत निगम के अधिकारियों ने केबल डालने वाली कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव कैली में एक निजी मोबाइल कंपनी द्वारा अपनी 5जी नेटवर्क के लिए अंडरग्राउंड केबल बिछाई जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मशीन द्वारा बोरिंग करने के दौरान जिला हापुड़ से कैली बिजली घर के लिए आ रही हाईटेंशन लाइन का केबल कट गया। गांव कैली में बने 10 एमबी के इस बिजलीघर से गांव कैली, कूड़ी, कबट्टा व खासपुर के कुछ हिस्से को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। दोपहर 12 बजे जब आपूर्ति बहाल करने का समय आया तो लाइन फाल्ट दिखाने लगी। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने 10 किमी लंबी लाइन की जांच की। जांच करने पर बृहस्पतिवार शाम 6 बजे पांची मोड़ के पास हापुड़ रोड को अंडरग्राउंड क्रॉस कर रही हाईटेंशन लाइन के केबल कटे मिले। उधर, पारा चढ़ने से बिजली घर से जुड़े सभी गांव के ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें