फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरजोपुर में पेड़ की शाखा काटते समय लगा करंट, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरजोपुर में पेड़ की शाखा काटते समय लगा करंट, मजदूर की मौत
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव सिरजोपुर में पेड़ की शाखा काटते समय हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिरजोपुर निवासी तुलसी (28) पुत्र गंगा दास घर के पास खड़े पेड़ पर चढ़कर उसकी शाखाओं को काट रहा था। पेड़ के पास से ही हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जैसे ही पेड़ की टहनी कटकर हाईटेंशन लाइन पर गिरी तो अचानक पेड़ में करंट दौड़ गया। करंट लगने से तुलसी पेड़ से नीचे आ गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई, जिसके काफी देर बाद शट डाउन लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि काफी देर तक तुलसी करंट की चपेट में आने से तड़पता रहा। घटना के बाद परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। मृतक के तीन वर्ष और छह माह के दो बेटे हैं। ग्रामीणों के अनुसार तुलसी गंगा में नाव चलाकर लोगों को किनारे पहुंचाता था। इस पैसे से वह अपनी आजीविका चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें