मवाना। मोहल्ला हीरालाल में तहसील रोड पर नाले के पास रखे ट्रांसफार्मर में खराबी से रात भर बिजली ठप रही। गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा। बुधवार रात करीब 9.30 बजे के आसपास दो फेस के जंपर उड़ने पर लगभग तीन दर्जन घरों की आपूर्ति पूरी रात बंद रही। मोहल्ला हीरालाल निवासी प्रेरित गोयल ने बताया कि तहसील रोड की ओर से आ रही विद्युत लाइन में रात 9.30 बजे के आसपास दो फेस में आपूर्ति ठप हो गई। केवल एक ही फेस की आपूर्ति चल रही थी। लगभग तीन दर्जन घरों की आपूर्ति पूरी रात बंद रही।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र का कहना है कि रात को लाइनमैन की ड्यूटी लगाई गई है। रात को चार लाइनमैन तैनात रहते हैं। कोई भी परेशानी होने पर बिजलीघर सूचना दी जा सकती है।