फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में और ज्यादा झुलसा रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कई क्षेत्रों में जमकर कटौती होने से लोग पेयजल को भी तरसे
विज्ञापन

मेरठ। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बिजली भी राहत नहीं दे रही है। पिछले एक महीने से बिजली की आंखमिचौली जारी है। बृहस्पतिवार को भी शहर के कई क्षेत्रों में जमकर कटौती हुई। बिजली जाने से लोगों को पेयजल भी नहीं मिल सका है। कोरोना काल में बिजली की मांग कम होने के बावजूद पीवीवीएनएल अपने उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। शारदा रोड, लेडीज पार्क, लिसाड़ी गेट, हापुड़ रोड, नौचंदी, एमईएस, कंकरखेड़ा, अम्हेड़ा, अमन विहार, सेंट लुक्स, मोहनपुरी, पुराना आरटीओ, बेगमपुल, रामलीला ग्राउंड, माधवपुरम आदि बिजलीघर और इनके फीडर क्षेत्रों में बिजली की दिनभर आंखमिचौली होती रही। सबसे ज्यादा खराब स्थिति माधवपुरम बिजलीघर क्षेत्र में रही। यहां पूरे दिन बिजली का आवागमन लगा रहा। रात को भी बिजली बंबा बाईपास की कॉलोनियों में बिजली की किल्लत रही। इससे लोगों को पेयजल की भी किल्लत रही।
ठीक नहीं होते देर रात के फाल्ट
यदि किसी कॉलोनी या क्षेत्र में देर रात फाल्ट हो जाता है तो वह सूचना देने के बाद भी दुरुस्त नहीं किया जाता है। लोग पूरी रात बिना बिजली के काटते हैं।
नहीं जलती स्ट्रीट लाइट
शहर में आधे से ज्यादा स्ट्रीट लाइट खराब हैं। इनके नहीं जलने से सड़क पर अंधेरा रहता है। बिजली बंबा बाईपास पर भी कई दिन से अंधेरा पसरा है। इससे शहरवासियों को दिक्कत हो रही है, लेकिन नगर निगम अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी क्षेत्र में आज नहीं मिलेगी तीन घंटे बिजली
अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि बरसात से पहले लाइनों और बिजलीघरों की वीसीबी आदि की मरम्मत जारी है। इसके चलते ही आपूर्ति प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को शारदा रोड बिजलीघर पर मेंटिनेंस कार्य होना है। इसके लिए सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक ब्रह्मपुरी इलाके में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें