फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष के घर पर छापा, पकड़ी गई बिजली चोरी, अमर उजाला की खबर का हुआ असर

Tue, 29 Sep 2020 03:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में हस्तिनापुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पर एक और बड़ी कार्रवाई हो गई है। विद्युत विभाग की टीम ने थानाध्यक्ष के घर पर छापा मारा है। छापामारी के दौरान पाया गया कि धर्मेंद्र सिंह के घर पर चोरी की बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। धर्मेंद्र कुमार का घर मेडिकल थाना इलाके में है।

विज्ञापन


वहीं विद्युत विभाग थानाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में लगा है। इससे पहले एसएसपी अजय साहनी ने थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया। एसएसपी ने सीओ मवाना को आरोपों की प्रारंभिक जांच सौंपी है। वन सेंचुरी की जमीन पर आलीशान फार्म हाउस बनाने के मामले में भी जांच बैठा दी गई है।

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: थानाध्यक्ष का आलीशान फार्म हाउस, स्वीमिंग फूल... एसी कमरे और खूबसूरत लॉन, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


हस्तिनापुर थाने के एसओ धर्मेंद्र सिंह के एस-टू-एस कारनेशन कॉलोनी स्थित फ्लैट पर बिजली विभाग ने छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी है। धर्मेंद्र बिना कनेक्शन के सीधे बिजली चोरी कर रहा था। उसके बंद पड़े फ्लैट संख्या-2 एस में एक एसी लगा मिला। विभाग बिजली थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराएगा और एक साल की बिजली चोरी का राजस्व निर्धारण करेगा। पड़ोसियों ने बताया कि लॉकडाउन से फ्लैट बंद है। इससे पहले उनका परिवार इसमें रह रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें