फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में बिजली बंबा बाईपास, शहर में 25 हजार लाइटें खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधेरे में बिजली बंबा बाईपास, शहर में 25 हजार लाइटें खराब
विज्ञापन

ठंड में कोहरे की वजह से बढ़ रहा दुर्घटनाओं का खतरा
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास का सफर रात में बेहद खतरनाक हो गया है। बुधवार की रात यहां लगीं लाइटें बंद हो गईं। सिंचाई विभाग ने बिजली बंबा की जेसीबी से खुदाई की है। सड़क किनारे रेलिंग नहीं है, ऐसे में वाहनों के बिजली बंबा में गिरने का खतरा बढ़ गया है। उधर पूरे शहर में करीब 25 हजार स्ट्रीट लाइटें ठप हैं।
विज्ञापन

सर्दी के साथ ही कोहरा भी बढ़ने लगा है। शहर के अंदर दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का काम चल रहा है। इस वजह से बिजली बंबा बाईपास पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। ऐसे में अंधेरा होने की वजह से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। दूसरी तरफ शहर में दिल्ली रोड, बागपत रोड, सरधना रोड, रोहटा रोड, रुड़की रोड, मवाना रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड, किला रोड सहित सभी मार्गों पर जगह-जगह एलईडी लाइटें बंद पड़ी हैं। उधर सहायक नगरायुक्त इंद्र विजय सिंह का कहना है कि संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर तत्काल सभी लाइटें ठीक कराई जाएंगी। बिजली बंबा की सफाई के दौरान जेसीबी से केबिल कट गए हैं जिससे बाईपास की लाइटें बंद हो गई हैं। इसकी जल्द मरम्मत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें