फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली रुला रही

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भीषण गर्मी के दौरान बिजली भी लोगों को खूब रुला रही है। शहर के कई बिजलीघर क्षेत्र में बिजली कटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाइन और ट्रांसफार्मर में दिक्कत होने से ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पांच घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि रात को बिजली ने पूरा साथ दिया। अधिकारी भी रात की बिजली पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन

माधवपुरम बिजलीघर के फीडर में गड़बड़ी होने बुधवार को ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दोपहर करीब एक से लेकर शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अतिरिक्त लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, नौचंदी, लेडीज पार्क, रेलवे रोड, बेगमपुल, रामलीला ग्राउंड, मोहनपुरी, सदर, टीपीनगर, मलियाना आदि बिजलीघर क्षेत्र में भी बिजली ने झटके दिए। हालांकि रात को बिजली ने दीवाली मनाने में लोगों का पूरा साथ दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को ही रात में निर्बाध आपूर्ति के आदेश दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें