फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का किसानों की समस्याओं को लेकर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। भारतीय किसान यूनियन ने बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को किसानों के साथ बटजेवरा बिजलीघर पर धरना दिया। किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी पाकर पहुंचे एसडीओ ने किसानों को आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

भाकियू की दबथुवा इकाई के अध्यक्ष डॉ. सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं किसान बुधवार को बटजेवरा बिजलीघर पहुंचे। उन्होंने हरवीर की अध्यक्षता में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया। किसानों ने इस दौरान जमकर हंगामा किया और विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां वीरपाल सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी तथा निवर्तमान जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि देहात क्षेत्र में 18 घंटे तथा नलकूप फीडर पर 10 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए। गांव दबथुवा में विद्युत ट्रांसफार्मरों की खराब खूंटी तथा लीड जल्द बदली जाएं। इसके अतिरिक्त सौभाग्य योजना के तहत पात्रों को बिजली कनेक्शन तथा एलएनटी कंपनी द्वारा नलकूप के लिए खेतों पर लगाई एचटी लाइन के खंभों में नीचे सीमेंट-कंक्रीट के बीम बनाने, खंभों पर न्यूटल तार खींचने, विद्युत अधिभार बढ़ाने तथा फुंके विद्युत मीटर बदले जाने, बिजली समस्याओं के समाधान के लिए कैंप लगाए जाने की मांग की। यहां एसडीओ दिनेश चंद ने किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। जिस पर किसान शांत हुए और धरना समाप्त कर दिया। एसडीओ ने देहात तथा नलकूप फीडर रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति किए जाने के आदेश दिए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। यहां अरुण, जोगेंद्र, अमरजीत, रामवीर, सचिन कौशिक, बबलू, प्रवीण, हरेंद्र, धर्मेंद्र, कुलदीप, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें