मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेस वन के ए 10 मधुर विहार निवासी आकाश कुमार के उदय विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से चोरों ने चार मार्च की रात को बिजली के तार, फिटिंग का सामान और लेबर मशीन चोरी कर ली।
आकाश कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह परिवार के साथ मधुर विहार में रहता है और एक निर्माणाधीन मकान उदय विहार सी-1/9 फेज-2 में बन रहा है। 5 मार्च को जब वह मकान पर पहुंचा तो देखा कि वहां लगे बिजली के तार, फिटिंग का सामान और एक लेबर मशीन चोरी हो चुकी थी। चोरी हुए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये है। पीड़ित ने तत्काल मामले की सूचना पीआरवी को दी। साथ ही पल्लवपुरम थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। इससे पहले भी पल्लवपुरम में निर्माणधीन मकानों से बिजली के तार और अन्य सामान चोरी होने की घटना सामने आ चुकी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।