फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अजराड़ा में 17 नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव इलाहाबाद की मढैया (अजराड़ा) के जंगल में एक ही रात में चोरों ने 17 निजी नलकूपों को अपना निशाना बनाया। चोर नलकूपों से स्टार्टर, केबल व अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

मुंडाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए इलाहाबाद की मढैया (अजराड़ा) निवासी नरेंद्र पुत्र भगत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा गश्त न करने के कारण चाेरों के हौसले बुलंद हैं। बताया कि 29 नवंबर की रात गांव निवासी जागर सिंह, इकरार, बालकराम, नरेश, जगवीर, मनीराम, शहजाद, गौरव, कृष्णपाल, महकार, जनक सिंह, मुजाहिर, प्रमोद, हरमीत, नरेंद्र व गांव शाफियाबाद लोटी निवासी धर्मवीर और जिला हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के गांव कोटा निवासी पप्पी पुत्र मांगे के खेतों पर लगे निजी नलकूप से चोर स्टार्टर, केबल आदि सामान चोरी कर ले गए। उपकरण चोरी होने से नलकूप बंद हो गए। किसानों ने चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें