फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: करंट लगने से बिजलीकर्मी की मौत, हाइवे किया जाम, लाठीचार्ज

Fri, 17 Jul 2020 12:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करंट से मजदूर की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए दिल्ली हरिद्वार हाइवे पर जाम लगा दिया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने 10 लाख रुपये व कई मांगें रखी।

विज्ञापन


पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की। इस दौरान परिजनों की पुलिस से नोकझोंक हो गयी। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठियां फटकारी। इसके बाद भीड़ तीतर-बितर हो गई और पुलिस ने जाम खुलवाया।

मुंडाली निवासी गौरव मेरठ में टीपीनगर थाना क्षेत्र में पॉवर कॉर्पोरेशन के लाइनमैन संग प्राइवेट तौर पर काम करता था। बृहस्पतिवार रात वह हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा था। अचानक लाइन में करंट दौड़ने से वह बुरी तरह झुलस गया और मौत हो गयी।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन आसपास के लोग पहुंचे। लाइनमैन और अन्य कर्मचारी शव छोड़कर भाग गए। इस पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। वे शव को उठाकर बागपत फ्लाईओवर पर ले गए। यहां रास्ता जाम कर दिया।

परिजनों ने कहा कि पॉवर कॉर्पोरेशन का कोई अधिकारी नहीं आया। कुछ लोगों ने मामले को तूल देने की कोशिश भी की। टीपीनगर एसओ दिनेश चंद्र ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने  तहरीर दी है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन



नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें