फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपक हत्याकांड : नहीं पहुंची एनडीआरएफ टीम, सर्च अभियान के इंतजार में जंगल में बैठे रहे परिजन

विज्ञापन
जटौला के जंगल में सर्च अभियान शुरू होने के इंतजार में बैठे रूपक के परिजन। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
रोहटा(मेरठ)। जटौला गांव के जंगल में सात दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन रूपक के आठवें दिन एनडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस कारण बृहस्पतिवार को सर्च अभियान शुरू नहीं किया जा सका। शाम तक इंतजार करने के बाद परिजन भी मौके से चले गए।
विज्ञापन

रूपक हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी विक्की को कंकरखेड़ा पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी विक्की ने बताया कि बोरवेल में ही रूपक के शव को काटकर डाला था। पुलिस इस मामले में अब तक पांच हत्यारों को गिरफ्तार कर चुकी है, इसके बाद भी अभी तक शव नहीं मिल सका है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने परिजनों को बताया कि गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम पहुंच रही है। इसके बाद परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। शाम तक परिजन टीम का इंतजार करते रहे, लेकिन टीम नहीं आई। इसके परिजन घर चले गए। परिजनों में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले पर पर्दा डालने में लगी हुई है। वहीं मृतक रूपक के घर पर सपा नेता राजपाल सिंह टीम सहित पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस अफसरों से वार्ता कर जल्द शव तलाश करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें