फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवी की लाइन पर गिरा विद्युत पोल, आठ घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
- माधवपुरम, शारदा रोड, दिल्ली रोड समेत कई इलाकों में गायब रही बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दिल्ली रोड पर 33 केवी की लाइन पर पोल गिरने के कारण शहर के माधवपुरम, दिल्ली रोड समेत कई इलाकों में बिजली नहीं रही। इस कारण माधवपुरम-1 और 2 दोनों बिजलीघर क्षेत्रों में लगभग 25 हजार की आबादी को बिना बिजली के रहना पड़ा। पोल ठीक होने पर करीब आठ घंटे बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी।
रविवार दोपहर लगभग 1:30 बजे दिल्ली रोड स्थित 33 केवी की लाइन पर विद्युत पोल गिर गया। परतापुर से आ रही विद्युत लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र माधवपुरम-1 और दो बिजलीघर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस कारण इन दोनों बिजलीघर क्षेत्र में लगभग 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के यहां बिजली नहीं रही। इस कारण 25 हजार से अधिक की आबादी को दिनभर बिजली नहीं मिल सकी। विभाग की ओर से पोल को ठीक करने का कार्य किया गया। क्रेन लगाकर पोल को लाइन के ऊपर से हटाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद रात 9:30 बजे क्षेत्र की आपूर्ति सुचारू हो पाई। इसके बाद देर शाम एक दम से लोड अधिक पड़ने के कारण बार-बार कट लगने की समस्या भी आती रही। क्षेत्र के अधिशासी अभियंता डीवी सिंह ने बताया कि विद्युत लाइन पर पोल गिरने के कारण समस्या बनी थी। इसे ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया गया।
विज्ञापन


आज शहर के कई इलाकों में नहीं रहेगी बिजली
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण आज सोमवार को भी शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। शहर के सदर उपकेंद्र क्षेत्र के सदर, दिल्ली छोले भटूरे वाली गली, रजबन, सर्कुलर रोड पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। घंटाघर क्षेत्र के शीश महल, पत्थरवालान, नील गली, सराफा, वैली बाजार, लाला का बाजार, खैरनगर, केसरगंज, कबाड़ी बाजार, पत्ता मोहल्ला, अनाज मंडी, किशनपुरी में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें