फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेडिकल कॉलेज से बेगमपुल तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू, नमो भारत स्टेशन तक पहुंचना होगा आसान

Fri, 27 Mar 2026 12:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में मेडिकल कॉलेज से बेगमपुल तक 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो रहा है। नई सेवा से यात्रियों को नमो भारत स्टेशन तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और हर पांच से दस मिनट में बस उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
ई-बस। फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मेडिकल कॉलेज से बेगमपुल चौराहे तक शुक्रवार से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने जा रही है। इस रूट पर 10 बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को नमो भारत स्टेशन तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


हर दस मिनट में मिलेगी बस
मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा शुरू की जा रही इस सेवा के तहत मेडिकल कॉलेज और बेगमपुल के बीच नियमित बसें चलेंगी। अधिकारियों के अनुसार इस रूट पर लगभग हर दस मिनट में बस उपलब्ध रहेगी।

डिपो प्रभारी सचिन सक्सेना ने बताया कि अभी तक मेडिकल कॉलेज से बेगमपुल चौराहे तक सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को हर पांच से दस मिनट में बस मिल सकेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भड़काऊ भाषण मामला: शौकत अली का विवादों से पुराना नाता, फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर, तलाश तेज 
विज्ञापन

आधे घंटे में पूरा होगा सफर
मेडिकल कॉलेज से बेगमपुल तक का सफर करीब आधे घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इस रूट पर न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 20 रुपये निर्धारित किया गया है। हापुड़ अड्डे तक दोनों ओर से किराया 10 रुपये रहेगा।

यह रहेगा बस रूट और समय
बसें गोकुलपुर, राधा गोविंद, सराय मोड़, मेडिकल कॉलेज, तेजगढ़ी चौराहा, नई सड़क, सोहराबगेट बस अड्डा, गांधी आश्रम चौराहा, हापुड़ अड्डा, इंदिरा चौक, ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क चौराहा और जीआईसी होते हुए बेगमपुल तक जाएंगी।

मेडिकल कॉलेज के पास राधा गोविंद इंजीनियरिंग कॉलेज से पहली बस सुबह 6.20 बजे रवाना होगी, जबकि बेगमपुल से पहली बस सुबह 6.50 बजे चलेगी। मेडिकल कॉलेज की ओर से आखिरी बस रात 9.40 बजे और बेगमपुल से आखिरी बस रात 9.05 बजे चलेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें