आयोग द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार, सावन मास में पश्चिमी यूपी के अधिकतर मार्ग बंद रहते हैं या फिर मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया जाता है। बताया गया कि इस समय पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बाढ़ आईं हैं। साथ ही मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। इसी वजह से चुनाव को टालने का फैसला लिया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट हापुड़, बागपत, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, सीतापुर मथुरा की ओर से पत्र जारी कर 14 जुलाई से होने वाले चुनाव कार्यक्रम को लेकर बताया गया था लेकिन, फिर से ऐन वक्त पर चुनाव कार्यक्रम को बदल दिया गया है।