फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने लगाई पाबंदी, आज बिजनौर में जनसभा नहीं करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Tue, 16 Apr 2019 12:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चुनाव आयोग द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाओं पर 72 घंटे के लिए पाबंदी लगाने पर अब सीएम योगी मंगलवार को नजीबाबाद नहीं आएंगे। साहू जैन कॉलेज के मैदान पर कई दिन से मुख्यमंत्री की सभा की तैयारी चल रही थी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फौज को एक सभा के दौरान मोदी की सेना बताया था। इस बात पर चुनाव आयोग सख्त हो गया। चुनाव आयोग ने 72 घंटे तक योगी आदित्यनाथ की सभाओं पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग के मुख्यमंत्री की सभा पर पाबंदी लगाने से मुख्यमंत्री अब बिजनौर के नजीबाबाद नहीं आ पाएंगे। मुख्यमंत्री की सभा के जरिए वोटरों को भाजपा प्रत्याशी अपने पाले में लाने की कोशिश में थे। सोमवार को डीएम सुजीत कुमार व एसपी संजीव त्यागी नजीबाबाद में डेरा डाले रहे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह ने मुख्यमंत्री सभाओं पर पाबंदी लगाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें