फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रण: बड़ौत में विजय संकल्प रैली जयंत और पत्नी चारू चौधरी ने साधे मतदाता, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

Tue, 23 Apr 2024 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज एक साथ मंच से वोटरों को साधते दिखे। उनके साथ आज सीएम योगी आदित्यनाथ भी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब पटाखा फूटता है तो पाकिस्तान को भी सफाई देनी पड़ती है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज एक साथ मंच से वोटरों को साधने पहुंचे। दोनों ही जनसभा में एकसाथ पहुंचे, जबकि सीएम योगी उनके बाद जनसभा स्थल पहुंचे। जनसभा स्थल पर भारी संख्या में भाजपा व रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां समर्थक योगी मोदी और जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखे। बागपत लोकसभा सीट से रालोद प्रत्याशी राजकुमार सांगवान भी मंच पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन


जोर से पटाखा फटता है तो पाकिस्तान को देनी पड़ती है सफाई: योगी
बड़ौत में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले देश में धमाके होते रहते थे, जिसमें लोग भयभीत रहते थे और जान भी गंवानी पड़ती थी। लेकिन अब देश में कहीं भी तेज आवाज में पटाखा फटता है तो पाकिस्तान अपनी बेगुनाही की सफाई देता हुआ नजर आता है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एनडीए के प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह ने जिन मूल्यों और आदर्शो के लिए राजनीति की थी, वे अब धरातल पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का भारत रत्न देकर किसानों का सम्मान किया गया। अब किसानों को नजरअंदाज कर कोई राजनीति नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन


राज्यों में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन कर एक मंच पर आ गये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में देश में सरिया कानून लाने की तैयारी है, जो तालिबानी शासन लागू करना चाहते हैं।

विज्ञापन

बड़ौत में जनसभा में पहुंचे जयंत और चारू चौधरी - फोटो : अमर उजाला
साठ वर्ष सत्ता में रहने वाले गरीबी दूर करने का नारा दे रहे: योगी
उन्होंने कहा कि साठ साल तक देश की सत्ता में रहने वाले अब गरीबी दूर करने का नारा दे रहे हैं। सपा ने अपने परिवार वालों को टिकट बांट दिये। उन्होंने कहा कि देश में धमाके होने बंद हो गये हैं।

एनडीए की यह जनसभा जनता वैदिक कालेज के मैदान पर आयोजित की गई, जिसकी तैयारियों में भाजपा व रालोद नेताओं के साथ ही पुलिस अधिकारी दिनभर जुटे रहे।

रालोद-भाजपा गठबंधन ने जाट बिरादरी के डॉ. राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी बनाया है तो सपा ने भी ब्राह्मण व बसपा ने गुर्जर को मैदान में उतारा है। वहीं इस सीट के रालोद के खाते में जाने से कुछ वोटर छिटकने का डर रालोद-भाजपा गठबंधन को सता रहा है।

बता दें कि जाटों के साथ ही अन्य बिरादरियों को एकजुट करने के लिए मतदान से ठीक पहले इस रैली को अहम माना जा रहा है। सीएम योगी और जयंत चौधरी यहां से मतदाताओं को साधने में कितने कामयाब हुए यह तो बाद में ही साफ होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें